Also Read

सट्टा किंग दिसावर का रिजल्ट 23.06.2023 | Satta King Desawar Result Today

सट्टा किंग दिसावर का रिजल्ट 23.06.2023  | Satta King Desawar Result Today.Satta King Desawar Result 23.06.2023

Mgid

أرشيف المدونة الإلكترونية

بحث هذه المدونة الإلكترونية

إجمالي مرات مشاهدة الصفحة

103,256,174

Manipur Violence: विवेक अग्निहोत्री से हुआ सवाल- मणिपुर फाइल्स बनाने की हिम्मत है? डायरेक्टर ने दिया जवाब

Manipur Violence: विवेक अग्निहोत्री से हुआ सवाल- मणिपुर फाइल्स बनाने की हिम्मत है? डायरेक्टर ने दिया जवाब

<-- ADVERTISEMENT -->






Manipur Violence: विवेक अग्निहोत्री से हुआ सवाल- मणिपुर फाइल्स बनाने की हिम्मत है? डायरेक्टर ने दिया जवाब

Manipur violence: मणिपुर राज्य में लगातार हो रही हिंसा इस समय सबके लिए चिंता का सबब बनी हुई है। इस पर सोशल मीडिया में भी लगातार बात हो रही है। मणिपुर हिंसा पर फिल्म बनाने की बात पर फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने जवाब दिया है। दरअसल ट्विटर यूजर ने विवेक अग्निहोत्री से सवाल किया था कि क्या वो मणिपुर फाइल्स बनाने की हिम्मत रखते हैं। इस पर विवेक ने जो जवाब दिया, वो वायरल है।

कश्मीर पर किए विवेक के ट्वीट से शुरू हुई बात

विवेक अग्निहोत्री इन दिनों 'कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' नाम की वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। विवेक ने शुक्रवार को कश्मीरी पंडितों की परेशानियों पर बात करते हुए एक ट्वीट किया। इस पर वांडरर नाम के यूजर ने लिखा है कि आप कश्मीर फाइल्स और ताशकंद फाइल्स की तरह मणिपुर फाइल्स क्यों नहीं बनाते।

विवेक ने इसका जवाब देते हुए विपक्षी पार्टियों के एलासंय 'INDIA' की ओर इशारा किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, आपके विश्वास के लिए शुक्रिया। अब यार क्या सारी फिल्में मुझसे ही बनवाओगे? तुम्हारी 'टीम इंडिया' में कोई 'आदमी' फिल्म निर्माता नहीं है क्या?

vivek_agnihotri_tweet_on_manipur.jpg


हिंसा में जल रहा है मणिपुर

मणिपुर में करीब दो महीने से अशांति है। राज्य में लगातार कुकी और मैतेई समुदाय के लोगों के बीच झड़पें हो रही हैं। अब तक कम से कम 150 मौतें हो चुकी हैं और 50,000 से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं। हाल ही में कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें महिलाओं को बिना कपड़ों के घुमाया जा रहा है और उनसे अश्लीलता की जा रही है।



🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

No Related Post Found

Post A Comment:

0 comments: