
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों ने साल 2016 में शादी की थी, जिसके 7 साल बाद अब दोनों अपने पहले बच्चे को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों के साथ-साथ उनके फैंस भी उनके आने वाले बच्चे को लेकर काफी खुश और एक्साइटेड हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस एक बच्चे के साथ बेड पर लेटी नजर आ रही हैं, जिसके बाद खबरें आ रही हैं कि बिपाशा मां बन चुकी हैं। उन्होंने अपने पहले बच्चे जन्म दे दिया है, लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है हम आपको बताने जा रहे हैं।
फोटो में बिपाशा के साथ जो बच्ची नजर आ रही हैं उसके बाद ये दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है। दरअसल, ये बाच सच नहीं है। जी हां, एक्ट्रेस ने अभी तक अपने बच्चे को जन्म नहीं दिया है। ये बच्ची बिपाशा की नहीं बल्कि टीवी एक्टर विवान भटेना (Vivaan Bhatena) की बेटी है। विवान भी शादी के 14 साल बाद पिता बने है।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की ‘राम सेतु’ का एंथम सॉन्ग सुन यूजर बोले - 'मुस्लिम हैं, लेकिन 'जय श्री राम' सुन खड़े हो गए रोंगटे'

फोटो शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा था कि 'आज इस खूबसूरत नन्ही परी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। निवाया नाम है'। वहीं करण और बिपाशा के बारे में बात की जाए तो, दोनों जल्दी ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। हाल में बिपाशा का बेबी शॉवर भी हुआ था, जिसकी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
बता दें कि दोनों ने साथ में फिल्म 'अलोन' में काम किया था, जिसके दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली। अब दोनों अपने पहले बच्चे को लेकर खबरों में बने रहते हैं, जिसको लेकर उनके फैंस भी वेट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘Sumbul Touqeer बिना मां के बड़ी हुई...', पिता ने बेटी को लेकर कई बातों का किया जिक्र
Post A Comment:
0 comments: