फिनाले वीक में बतौर वॉर्डन एंट्री तेजस्वी प्रकाश की एंट्री हुई है, जबकि तेजा के बॉयफ्रेंड एक्टर करण कुंद्रा पहले से ही शो में जेलर की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। भले ही शो में तेजस्वी कुछ समय के लिए आई हों, लेकिन इससे सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। एक बार स्क्रीन पर दोनों को साथ देखकर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक भले ही तेजस्वी शॉर्ट अपीयरेंस के लिए आई हों लेकिन वो इसके लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा जितने पैसे ही चार्ज कर रही हैं। खबरों के मुताबिक, तेजस्वी ने एक एपिसोड के लिए 2-3 लाख रुपये चार्ज किए हैं। इतनी ही फीस करण कुंद्रा को मिलने की बात सामने आई है। दोनों को साथ देख फैंस खुश हैं।
Post A Comment:
0 comments: