
नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म्स सिर्फ अपने एक्टिंग के लिए नहीं जानी जाती है। इसके साथ ही मूवीज में और भी कई सारी चीजें शामिल होती हैं। बॉलीवुड में एक्टर्स के साथ-साथ उनकी कॉस्ट्यूम्स भी सुर्खियों में बनी रहती है। कई बार ये इतने कॉस्टली और यूनिक भी होते हैं जो चर्चा का विषय बने रहते हैं। इसलिए आप भी जानिए बॉलीवुड की सबसे महंगी कॉस्ट्यूम्स के बारे में,जो सिर्फ एक सीन के लिए ही डिज़ाइन की गई थी।
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित जो कि अपनी कला के साथ-साथ सुंदरता और एक्टिंग के लिए बहुत ही ज्यादा मशहूर हैं। इनकी बात करें तो इन्होनें देवदास मूवी में एक गाने के लिए सबसे कॉस्टली लहंगे पहने थे। वहीं आपको बताते चलें कि देवदास मूवी का हर कॉस्ट्यूम्स 15 लाख रुपए के करीब रहे हैं।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की पद्मावत फिल्म तो सभी ने देखी ही होगी। इस मूवी में दीपिका ने बहुत ही ज्यादा भारी लहंगे पहने हैं। वहीं आपको बताते चलें कि घूमर गाने में दीपिका ने जो लेहंगा पहना था उसका वजन तकरीबन 30 किलो था। और उस लहंगे की कीमत 30 लाख रूपए थी।

ऐश्वर्या राय

रजनीकांत
सुपरस्टार रजनीकांत जिन्होनें यूनिक कॉस्ट्यूम रोबोट मूवी में पहना था। ये कॉस्ट्यूम तक़रीबन 3 करोड़ रूपए की ही थी।

करीना कपूर
बॉलीवुड क्वीन करीना कपूर इनकी बात करें तो करीना ने अपनी एक मूवी जिसका नाम कमबख्त था, उसमें इन्होनें 8 लाख रूपए कि ड्रेस पहनी थी।

सोनाक्षी सिन्हा

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण जो कि बाजीराव मस्तानी में भी नजर आई थीं। इस मूवी में दीपिका ने बेहद ही ख़ास ऑउटफिट पहने थे। वहीं इनकी इस मूवी में अलग से 50 लाख रूपए ज्यादा खर्च किए गए थे।

शर्लिन चोपड़ा
शर्लिन चोपड़ा की बात करें तो इन्होनें एक दर्द म्यूजिक नामक वीडियो में एक बिकनी पहनी थी। इस बिकनी की खासियत ये थी कि इसमें लगभग 30 कैरट डायमंड जड़ा था।

कंगना रनौत
कंगना ने कृष 3 में बेहद ही कॉस्टली ओउत्फिट्स पहने थे। कृष 3 में उनके हर ऑउटफिट की कीमत 10 लाख रूपए की थी। वहीं उनके कॉस्ट्यूम के ऊपर लगभग 1 करोड़ रूपए एक्स्ट्रा खर्च किये गए थे।

शाहरुख खान
शाहरुख़ खान की फिल्म रा वन जिसमें उन्होंने एक रोबोट का किरदार निभाया था। उन्होंने इस मूवी में जो रोबोटिक सूट पहना था उसकी कीमत 4.5 करोड़ रूपए की थी।

Post A Comment:
0 comments: