
नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। करोड़ों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। ऐसे में स्टार्स फैंस के साथ न सिर्फ अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं बल्कि देश दुनिया में हो रहीं घटनाओं को लेकर भी अपनी आवाज उठाते हैं। लेकिन कई बार उन्हें मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ इस बार हुआ है। सलमान खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार सहित 38 फिल्म स्टार्स के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इनमें साउथ के भी स्टार्स शामिल है। 2019 के रेप केस के मामले में उनके खिलाफ ये एक्शन हुआ है।
हैदराबाद रेप केस से जुड़ा है मामला
दरअसल, आज से तीन साल पहले हैदराबाद में एक जघन्य रेप केस हुआ था। 4 लोगों ने स्कूटी पर जा रही एक लड़की को पहला अगवा किया। उसके बाद उस लड़की के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, हैवानों ने उस लड़की को जिंदा जला दिया। जब ये खबर सामने आई तो पूरे देश में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। लोगों ने सोशल मीडिया पर लड़की के लिए इंसाफ की मांग की। ऐसे में कई फिल्म स्टार्स ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर अपनी बात रखी थी। लेकिन इस दौरान उनसे एक बड़ी गलती हो गई।
पीड़िता की पहचान की उजागर
अपने पोस्ट में स्टार्स ने पीड़िता का नाम लेकर उसकी पहचान उजागर कर दी थी। इसी को लेकर स्टार्स के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। क्योंकि भारतीय कानून के अनुसार, रेप केस पीड़िता की पहचान उजागर करना जुर्म की श्रेणी में आता है। इसके लिए दंड का प्रावधान है। ऐसे में दिल्ली के वकील गौरव गुलाटी ने 38 सितारों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
तुरंत गिरफ्तारी की मांग की
Post A Comment:
0 comments: