Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

103,279,545

बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने प्यार में तोड़ी मजहब की दीवार, शादी के लिए अपनाया इस्लाम धर्म


<-- ADVERTISEMENT -->






नई दिल्ली। हर इंसान में प्यार में कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है। लेकिन आज भी हमारे देश में दूसरे धर्म और जाति के लोगों के बीच प्यार को लेकर कई सवाल किए जाते हैं। लेकिन कहते हैं कि न प्यार का कोई धर्म नहीं होता है। इस कहावत को बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने सही कर दिखाया है। इंडस्ट्री में कई एक्टर्स हैं जिन्होंने प्यार के लिए मजहब की दीवार तोड़ हमेशा के लिए हो गए। आज हम आपको फिल्म और टीवी के उन्हीं सेलेब्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने शादी कर दूसरे धर्म को अपनाया।

ये भी पढ़ें: शादी के 4 साल बाद ही ऐश्वर्या राय ने बदल दिया था 45 लाख का मंगलसूत्र, सामने आई वजह!

शर्मिला टैगोर
शर्मिला टैगोर अपने जमाने की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक थीं। उनकी एक्टिंग और खूबसूरती पर हर कोई फिदा था। लेकिन शर्मिला भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्व. मंसूर अली खान पटौदी को अपना दिल दे बैठी थीं। दोनों ने 27 दिसंबर 1969 को निकाह किया। शादी के बाद शर्मिला टैगोर का नाम आयशा बेगम हो गया था। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान के तीन बच्चे सबा अली खान, सैफ अली खान और सोहा अली खान हैं।

धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं। जब उनकी मुलाकात ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से हुई तब वो पहले से ही शादीशुदा थे। लेकिन इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। हालांकि, धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे। इसलिए हेमा मालिनी से शादी करने के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और उनसे दूसरी शादी कर ली।

अमृता सिंह
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह का जन्म सिख मुस्लिम परिवार में हुआ था। बचपन से ही वह सिख धर्म को फॉलो कर रही थीं। लेकिन सैफ अली खान के लिए शादी करने के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। सैफ उनसे उम्र में काफी छोटे थे। बावजूद इसके दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, दोनों की शादी लंबी नहीं चली और 13 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इस शादी के दोनों के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं।

ये भी पढ़ें: निक जोनस रोज सुबह उठते ही प्रियंका चोपड़ा का देखते हैं चेहरा

आयशा टाकिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फिल्म वॉन्टेड से मिली। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान लीड रोल में थे। हालांकि, अब आयशा फिल्मों से दूर अपनी शादीशुदा लाइफ एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने बॉयफ्रेंड फरहान आज्मी से शादी की। शादी करने के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया।

दीपिका कक्कड़

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लोग ससुराल सिमर का सीरियल से पहचानते हैं। दीपिका ने अपने को-एक्टर शोएब इब्राहिम से दूसरी शादी की है। शादी के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म को अपना लिया। जिसके बाद उनका नाम फैजा हो गया। इस्लाम धर्म अपनाने के लिए सोशल मीडिया पर दीपिका को काफी ट्रोल भी किया गया।



🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

Post A Comment:

0 comments:

Opt-in Icon
To Download Movies Click on Yes Button and Allow.
Movie देखने के लिए Yes बटन दबाएँ। You can unsubscribe anytime later.