बॉलीवुड एक्ट्रेस साक्षी द्विवेदी को भले ही अभी तक ज्यादा फेम ना मिला हो मगर सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम के माध्यम से वो अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं।
साक्षी ने अभी तक 3 ही फिल्मों में काम किया है मगर लोग सोशल मीडिया पर उनके दीवाने हैं। उनकी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल फोटोज को देखकर लोग अपना दिल हार बैठते हैं।
साक्षी द्विवेदी ने साल 2017 में रिलीज हुई संजय दत्त की बॉलीवुड फिल्म भूमि से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को सराहा गया था।
इसके बाद साक्षी साल 2019 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म थर्ड आई में भी नजर आई थीं। इस फिल्म को ज्यादा सफलता नहीं मिल सकी थी।
Post A Comment:
0 comments: