
नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और बेबाकी से हर मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं। हाल ही में 48 साल के अनुराग कश्यप को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अपना चेक-अप कराया। जिसमें उन्हें पता चला कि उनके हार्ट में ब्लॉकेज हैं। ऐसे में डॉक्टर्स ने उन्हें एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी थी। अब मुंबई के एक अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई है।
तबीयत में हो रहा है सुधार
अनुराग कश्यप की प्रवक्ता ने उनके एंजियोप्लास्टी की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सर्जरी कराने के बाद अनुराग कश्यप की तबीयत में काफी सुधार है। इस वक्त अनुराग कश्यप आराम कर रहे हैं।

सीने में हुआ था दर्द
अनुराग कश्यप इंस्टाग्राम और ट्विटर पर मार्च में एक्टिव थे। वह सोशल मीडिया पर कोविड पीड़ितों के लिए इससे जुड़ी पोस्ट शेयर कर रहे थे। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुराग कश्यप को सीने में हल्का दर्द हुआ। जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर्स को दिखाने का फैसला किया था। जब उनके हार्ट में ब्लॉकेज की बात सामने आई तो उन्होंने हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। खबरों के मुताबिक, उनके हार्ट से ब्लॉकेज हटा दिए गए हैं। उनका ऑपरेशन अंधेरी के अस्पताल में हुआ था। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी।
अपकमिंग फिल्म है 'दोबारा'
Post A Comment:
0 comments: