Also Read

खजाना सट्टा मटका पैनल चार्ट रिजल्ट 2022 | Khajana Satta Matka Panel Chart Result 2022

Khajana Satta Matka Panel Chart 2022 – खजाना सट्टा मटका पैनल चार्ट शाम के समय सबसे पहले यहाँ पर देख सकते हैं जो कि शाम क

Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

103,300,372

जिस प्रोजेक्ट में सनी लियोन और आनंद एल राय के घर, उसी में अमिताभ बच्चन ने खरीदा डुप्लेक्स अपार्टमेंट


<-- ADVERTISEMENT -->






मुंबई। पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने मुंबई शहर में प्रॉपर्टी खरीदी है। इनमें एक्ट्रेस सनी लियोन, फिल्ममेकर आनंद एल राय, अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के नाम शामिल है। हाल ही अभिनेता अमिताभ बच्चन हाल ही मुंबई में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। इस डुप्लेक्स अपार्टमेंट की कीमत 31 करोड़ बताई जाती है।

स्टॉम्प ड्यूटी में मिली छूट

क्रिस्टल ग्रुप के प्रोजेक्ट एटलांटिस की टू-टॉयर में अमिताभ बच्चन ने 27वें और 28वें फ्लोर पर ये प्रोपर्टी ली है। इसके साथ 6 कार पार्किंग का स्पेस है। रिपोर्ट के अनुसार, ये प्रापर्टी 5,184 स्क्वेयर फीट की है। उन्होंने दिसंबर, 2020 में ये प्रापर्टी खरीदी थी और इसका रजिस्ट्रेशन अप्रेल 2021 में करवाया था। इसमें प्रति स्क्वेयर फीट कीमत करीब 60 हजार रुपए है। अमिताभ बच्चन ने इसके लिए 62 लाख रुपए की स्टॉम्प ड्यूटी अदा की है। इसमें उन्हें 2 प्रतिशत की छूट महाराष्ट्र सरकार 31 मार्च, 2021 तक चली स्टॉम्प ड्यूटी छूट योजना के लिए मिली है।

यह भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन ने दिल्ली के कोविड सेंटर के लिए दान किए 2 करोड़, बोलें- 'पैसों की चिंता मत करना,बस जानें बचाइए'


इससे पहले एक्ट्रेस सनी लियोन ने भी इसी प्रोजेक्ट में 16 करोड़ रुपए की प्रापर्टी खरीदी थी। फिल्ममेकर आनंद एल राय ने भी इसी प्रोजेक्ट में 25.3 करोड़ में एक डुप्लेक्स अर्पाटमेंट खरीदा है।

यह भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन ने कविता का क्रेडिट दिया प्रसून जोशी को, गीतकार ने दिया रिएक्शन

गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में, महाराष्ट्र सरकार ने रियल एस्टेट बिजनेस को बूस्ट करने के लिए हाउसिंग यूनिट्स पर 5 से 2 प्रतिशत की अस्थायी छूट देने की घोषणा की थी। इस छूट योजना की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2020 थी। 1 जनवरी, 2021 से 31 मार्च, 2021 तक स्टॉम्प ड्यूटी 3 प्रतिशत थी। इस छूट का लाभ उठाते हुए कई सेलेब्स ने शहर में प्रापर्टी खरीदी थी। इनमें अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा ने बांद्रा में 20-20 करोड़ रुपए की प्रापर्टी स्काई विलाज में खरीदी है।

अर्जुन के इस स्काई विला में 10 हाई स्पीड और 4 सी फेसिंग कैप्सूल एलिवेटर्स हैं। जिम, पूल, लाइब्रेरी, प्ले एरिया, मिनी गोल्फ कोर्स, स्पा और अन्य सुविधाएं इस परिसर में मौजूद हैं। इस विला से बांद्रा-वर्ली सी लिंक का नजारा साफ देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मलाइका अरोड़ा का घर भी इस प्रोजेक्ट के पास ही में है।


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

Post A Comment:

0 comments:

Opt-in Icon
To Download Movies Click on Yes Button and Allow.
Movie देखने के लिए Yes बटन दबाएँ। You can unsubscribe anytime later.