Also Read

Viduthalai Part 1 Movie Download (2023) 480p, 720p, 1080p, HD Leaked

Viduthalai Part 1 Movie Download (2023) 480p, 720p, 1080p | Viduthalai Full Movie Download (2023) 480p, 720p, 1080p

Mgid

أرشيف المدونة الإلكترونية

بحث هذه المدونة الإلكترونية

إجمالي مرات مشاهدة الصفحة

103,274,319

अनुष्का शर्मा के भाई करणेश कर रहे हैं ‘बुलबुल’ की एक्ट्रेस को डेट?


<-- ADVERTISEMENT -->






नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने दम पर इंडस्ट्री में मुकाम हासिल किया है। आज उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। फिल्मों में काम करने के अलावा अनुष्का शर्मा का अपना प्रोडक्शन हाउस ‘क्लीन स्लेट फिल्मस’ भी है। जिसमें उनके भाई करणेश शर्मा भी हिस्सेदार हैं। दोनों मिलकर इसे संभालते हैं। इस प्रोडक्शन हाउस के तहत ही अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ ‘एनएच10’ और नेटफ्लिक्स की ‘बुलबुल' का निर्माण हुआ था। तीनों को ही दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब अनुष्का के भाई को लेकर खबर आ रही है कि वह बॉलीवुड की एक खूबसूरत अभिनेत्री पर अपना दिल हार बैठे हैं।

शूटिंग के दौरान बढ़ी नजदीकियां

ये खूबसूरत अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि 'बुलबुल' की लीड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी हैं। ऐसी खबर है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की मुलाकात ‘बुलबुल’ के सेट पर ही हुई। शूटिंग करते हुए दोनों के बीच बॉन्डिंग बढ़ने लगी। कहा जा रहा है कि इन दिनों दोनों रिलेशनशिप में हैं। शूटिंग के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बिताया। ‘बुलबुल’ में तृप्ति लीड रोल में थीं। उनके काम को काफी पसंद किया गया।

tripti_dimri.jpg

'पोस्टर बॉयज' से किया डेब्यू

तृप्ति देहरादून की रहने वाली हैं लेकिन एक्टिंग के चलते अब मुंबई में सेटल हो चुकी हैं। उन्होंने साल 2017 में फिल्म 'पोस्टर बॉयज' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह साल 2018 में 'लैला मजनू' में दिखाई दीं। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। इसके बाद से ही उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिलने लगी। उनकी फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ। इसी साल तृप्ति ने Dharma Cornerstone Agency ज्वाइन किया है। ऐसे में खबरें हैं कि जल्द ही वह एक्टर ईशान खट्टर के साथ फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा, तृप्ति डिमरी रणबीर कपूर और अनिल कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगी।


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

No Related Post Found

Post A Comment:

0 comments: