
नई दिल्ली: बॉलीवुड के दंबग सलमान खान को लाखों-करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी फिल्मों के तो दीवाने हैं ही। साथ ही, उनकी दरियादिली को भी काफी पसंद करते हैं। सलमान एक्टिंग के अलावा लोगों की मदद करने के लिए भी आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने राखी सावंत की मां के कैंसर के इलाज में आर्थिक मदद की। लेकिन उन्होंने राखी से बात को सार्वजनिक करने से मना कर दिया था। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब सलमान ने किसी के लिए मदद का हाथ बढ़ाया हो। इससे पहले भी वह कई एक्टर्स की मदद कर चुके हैं।
1. दीया मिर्जा

2. कपिल शर्मा
साल 2017 में कपिल शर्मा का शो बंद हो गया था। इसके पीछे डिप्रेशन और हेल्थ प्रॉब्लम को वजह बताया गया। सुनील ग्रोवर के साथ कई और लोगों ने भी शो छोड़ दिया था। ऐसे में जब कपिल शर्मा वापस शो करना चाहते थे किसी प्रोडक्शन हाउस ने उनकी मदद नहीं की। जिसके बाद सलमान खान उनके शो के प्रोड्यूसर बने।

3. सरोज खान

4. फराज खान
फिल्म मेहंदी में रानी मुखर्जी के पति के किरदार में नजर आए फराज खान का 4 नवंबर, 2020 को निधन हो गया। लेकिन निधन से पहले वह बेंगलुरू के एक अस्पताल में एडमिट थे। लेकिन उनके परिवार के पास उनके इलाज के लिए पूरे पैसे नहीं थे। वह ऑनलाइन फंड के जरिए पैसे जुटा रहे थे। जब सलमान को फराज की हालत के बारे में पता चला तो उन्होंने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। सलमान ने फराज के सारे मेडिकल बिल की जिम्मेदारी ली।

5. पूजा डडवाल
एक्ट्रेस पूजा डडवाल सलमान की कोस्टार रह चुकी हैं। साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'वीरगति' में दोनों ने साथ काम किया था। साल 2018 में पूजा उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब वह टीबी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। वह मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थीं। लेकिन उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। उन्होंने सलमान से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद सलमान ने अपनी संस्था बींग ह्यूमन के जरिए पूजा की मदद की। ठीक होने के बाद एक इंटरव्यू में पूजा ने कहा था कि सलमान ने उन्हें नया जीवनदान दिया है। सलमान ही उनके लिए भगवान हैं।

Post A Comment:
0 comments: