Also Read

दिल्ली दिसावर सट्टा किंग 09.04.2022 : आज क्या खुला?

दिल्ली दिसावर सट्टा किंग 09.04.2022 आज क्या खुला? Delhi Disawar Satta King: Aaj Kya khula?Delhi Disawar Satta King Ki Kh

Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

103,321,302

टीवी से लेकर बॉलीवुड के वो मशहूर चेहरे जिनकी हुई अचानक से मौत


<-- ADVERTISEMENT -->






नई दिल्ली। कलाकार बेशक मर जाए लेकिन उनका काम हमेशा जिंदा रहता है। जी हां, यह बात बिल्कुल सही है। असल मयानों में देखा जाए तो काम ही इंसान की पहचान है। बॉलीवुड इंडस्ट्री को ही देख लीजिए ना, हर एक एक्टर और एक्ट्रे्स अपनी कला और हुनुर के लिए जाना जाता है। कहीं ना कहीं उनके चाहने वाले भी उनसे दिल जुड़ बैठते हैं। ऐसे में अगर फिल्म इंडस्ट्री के किसी भी कलाकार के साथ कोई हादसा या फिर घटना घट जाती है। तो वह उतना ही दुखी होता है। जितने की स्टार्स के परिवार वाले। आज हम आपको हिंदी सिनेमा जगत के उन सेलेब्स की बारें में बताएंगे। जिनकी अचानक से हुई मौत ने लोगों को जोरदार झटका दिया था।

divya_1.jpg

दिव्या भारती

अपनी मासूमियत और खूबसूरती से बड़े पर्दे पर लोगों को दीवाना बनाने वाली दिव्या भारती की मौत को आज भी लोग भूले नहीं भूलते हैं। 5 अप्रैल 1993 को खबर आई की एक्ट्रेस दिव्या भारती की 5वीं मंजिल से गिर जाने की वजह से मौत हो गई है। इस खबर को सुन पूरा देश सदमे में आ गया था। कोई नहीं जानता कि आखिर दिव्या भारती ने सुसाइड किया था या उनकी हत्या हुई थी। सालों बाद भी एक्ट्रेस की मौत की रहस्य बनी हुई है।

 

sridevi.jpg

श्रीदेवी

24 फरवरी 2018 का वो काला दिन आज भी लोगों के रोंगटे खड़े कर देता है। जब श्रीदेवी की मौत की खबर सामने आई थी। श्रीदेवी की मौत की खबर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। जांच में बताया गया कि बाथरूम में बाथटब में डुबने की वजह से एक्ट्रेस की मौत हुई है। आपको बता दें श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर संग दुबई अपने भांजे की शादी अटेंड करने गई थीं।

यह भी पढ़ें- श्रीदेवी की मौत के जिम्मेदार थे Boney Kapoor! करीबी रिश्तेदार ने ही लगाए थे कई गंभीर आरोप

khan.jpg

जिया खान

फिल्म 'निशब्द' में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन संग बड़े पर्दे पर रोमांस करने वाली एक्ट्रेस जिया खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जिया खान ने 3 जून 2013 में अपने मुंबई स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। इस बीच जिया की मां सामने आई और उन्होंने एक्टर सूरज पंचोली को उनकी बेटी की हत्यारा बताया। जिसके बाद पता चला कि जिया प्रेग्नेंट हुईं थीं और सूरज ने दवाई देकर उनका अबॉर्शन करवाया था। जिसके बाद कई सालों तक केस चला और अंत में सूरज पंचोली को अदालत ने बरी कर दिया।

pra.jpg

प्रत्युषा बनर्जी

टीवी का मशहूर शो 'बालिका वधू' से लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की सुसाइड की खबर ने भी सबको हैरान और परेशान कर दिया था। वह भी अपने घर में पंखे से लटकी हुईं पाई मिली थी। उनकी फैमिली का कहना था कि प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने ही उन्हें आत्महत्या करने पर मजबूर किया है।

sush.jpeg

सुशांत सिंह राजपूत

14 जून की तारीख जब-जब आएगी। तब-तब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की याद भी साथ लाएगी। इस तारीख के दिन अचानक से खबर आई की अभिनेता सुशांत ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। इस खबर को सुन पूरा देश सदमे में आ गया था। काफी समय तक लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। आज भी सुशांत की मौत को लेकर यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने सुसाइड किया था या फिर उनकी हत्या की गई थी।

यह भी पढ़ें- सामने आई एक्टर Sushant Singh Rajput के शव की तस्वीरें, गले पर नज़र आए लाल रंग के निशान

kavi.jpg

कवि कुमार आजाद

डॉक्टर हाथी के रूप में पहचान बनाने वाले शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मशहूर एक्टर कवि कुमार आजाद की मौत ने भी लोगों ने चौंका दिया था। उन्हें हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया था।


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

Post A Comment:

0 comments:

Opt-in Icon
To Download Movies Click on Yes Button and Allow.
Movie देखने के लिए Yes बटन दबाएँ। You can unsubscribe anytime later.