Also Read

Jaya Bachchan ने खोले अपने और बहु Aishwarya के रिश्ते के राज, जानें सास-बहू में है कितना प्यार

बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन अलग अलग मुद्दों पर अपनी राय रखती रही है। पूरा बच्चन परिवार बॉलीवुड का सबसे चर्चित परिवार है,

Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

103,324,664

बॉलीवुड की इन फिल्मों के जरिए बड़े पर्दे पर लोगों ने देखी मुंबई में धमाकों की डरा देने वाली दांस्ता


<-- ADVERTISEMENT -->






नई दिल्ली: आज के ही दिन 1993 में मुंबई एक के बाद एक कई धमाकों से दहल उठी थी। 2 घंटे 10 मिनट के अंदर मुंबई के अलग-अलग जगहों पर 12 धमाके हुए थे। इन धमाकों से पूरा शहर हिल उठा था। हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल था। करीब 257 लोगों ने अपनी जान गंवाई और बड़ी संख्या में लोग जख्मी हुए थे। मुंबई में हुए इन धमाकों का दर्द बॉलीवुड की कई फिल्मों में देखने को मिलता है। आज हम आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं-

1. बॉम्बे (1995)

मुंबई धमाकों पर बनी फिल्म की लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है 'बॉम्बे' फिल्म का। साल 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने तमिल, तेलुगू और हिंदी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की। फिल्म में साल1992 की घटनाओं और फिर 1993 में हुए मुंबई धमाकों की कहानी को दिखाया गया। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। साथ ही, फिल्म को 10 से भी ज्यादा नेशनल अवॉर्ड मिले। 'बॉम्बे' फिल्म में अरविन्द स्वामी और मनीषा कोइराला लीड रोल में थे।

bombay.png

2. ब्लैक फ्राइडे (2004)
फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' हुसैन जैदी की लिखी किताब 'ब्लैक फ्राइडे: द ट्रू स्टोरी ऑफ बॉम्बे ब्लास्ट्स' पर बनी थी। फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था। फिल्म 1993 में हुए धमाकों का खौफनाक मंजर बयां करती है। इस फिल्म में के के मेनन, आदित्य श्रीवास्तव, पवन मल्होत्रा, किशोर कदम और जाकिर हुसैन अहम किरदारों में थे। फिल्म में बम धमाकों की सच्चाई को काफी बारीकी से दिखाया गया था। यही वजह है कि सेंसर ने इस फिल्म को पास करने में दो साल का वक्त लगा दिया।

black_friday.jpg

3. मुंबई मेरी जान (2008)
ये फिल्म 1993 मुंबई बम धमाकों पर तो आधारित नहीं है लेकिन इस फिल्म में भी मुंबई में हुए बाकी धमाकों का दर्द दिखाया गया है। मुंबई मेरी जान फिल्म 11 जुलाई 2006 को मुंबई में हुए ट्रेन ब्लास्ट पर आधारित है। फिल्म में ब्लास्ट के बाद के हालातों को दिखाया गया था। इस फिल्म को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म से उन्हें खूब सफलता मिली थी।

mumbai_meri_jaan.jpg

4. द अटैक्स ऑफ़ 26/11 (2013)

26 नवंबर, 2008 में मुंबई में तीसरा बड़ा आतंकी हमला हुआ। समंदर के रास्ते पाकिस्तान के कुछ आतंकी मुंबई में घुस आए और उन्होंने चारों तरफ दहशत फैलाई। तीन दिन तक मुंबई आतंकियों की बंधक बनी हुई थी। इस आतंकी हमले की दशहत को डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म 'द अटैक्स ऑफ़ 26/11' में दिखाया। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। नाना पाटेकर और संजीव जायसवाल लीड रोल में थे। फिल्म को काफी सराहा गया था।

the_attacks_of.jpg

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

Post A Comment:

0 comments:

Opt-in Icon
To Download Movies Click on Yes Button and Allow.
Movie देखने के लिए Yes बटन दबाएँ। You can unsubscribe anytime later.