Also Read

Isaiminimob 2023 - Download Latest Tamil Telugu Movies

Isaiminimob 2023 - Download Latest Tamil Telugu Movies | "Isaimini" and "Isaimini Tamil Movies provide high-quality" Tam

Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

103,399,626

बॉलीवुड में भी प्रियंका चोपड़ा दिखा चुकी हैं एक्शन सीन्स में कमाल, फिल्म के लिए ले चुकी हैं स्पेशल ट्रेनिंग


<-- ADVERTISEMENT -->






नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी अदाकारी से धूम मचाने वाली एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग अमेरिकन वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर छाईं हुई हैं। बीते दिन शूटिंग के दौरान प्रियंका और रिचर्ड की कुछ तस्वीरें लीक हो गई थीं। तस्वीरों में प्रियंका साई-फाई से लटकी नज़र आ रही थी। तस्वीरों के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर प्रिंयका खूब ट्रेंड करने लगी है। लेकिन आपको बता दें बॉलीवुड में भी प्रियंका का जबरदस्त एक्शन दिखा चुकी हैं।

Don

डॉन 2

अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' के पार्ट 2 में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक्टर शाहरुख खान संग दिखाई दी थी। फिल्म में प्रियंका ने ज़ीनत अमान के किरदार रोमा में नज़र आईं थीं। 'डॉन 2' में प्रियंका गज़ब का एक्शन करती हुईं नज़र आई थीं। फाइट सीन्स में भी प्रियंका का अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं। यह फिल्म साल 2011 में रिलीज़ हुई थी।

यह भी पढ़ें- न्यूयॉर्क में एक्ट्रेस Priyanka Chopra ने खोला भारतीय रेस्टोरेंट, फैंस संग तस्वीर शेयर कर बताया नाम

Gunday

गुंडे

फिल्म 'गुंड़े' में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक इंस्पेक्टर के रोल में नज़र आईं थीं। फिल्म में उनके साथ एक्टर रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर नज़र आए थे। फिल्म में खूबसूरत बंगाली लड़की बन प्रियंका खुफिया अंदाज में जासूसी करती हुईं दिखाई देती हैं। फिल्म के अंत में प्रियंका वर्दी पहन गुड़े बने अर्जुन और रणवीर को संग फाइट करती हुईं नज़र आई थीं। फिल्म बॉक्स पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी।

यह भी पढ़ें- त्वचा के रंग और जेंडर में भेदभाव करने पर बोलीं Priyanka Chopra , 'नहीं सुनी जाती यहां लड़कियों की आवाज़'

Drona

द्रोणा

साल 2008 में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द्रोणा रिलीज़ हुई थी। यह एक फैंटसी सुपरहीरो ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन, के के मेनन और जया बच्चन मुख्य किरदार में नज़र आई थीं। इस फिल्म में अभिषेक संग प्रिंयका भी जबरदस्त एक्शन करती हुईं दिखाई दीं। बता दें प्रियंका की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुईं थीं।

Krrish 2

कृष 2

फिल्म 'कृष 2' एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। जिसमें एक्टर ऋतिक रोशन, विवेक ओबेराय, कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में नज़र आई थीं। इस फिल्म में जहां विवके और कंगना विलेन बने नज़र आए थे। वहीं ऋतिक और प्रियंका दुनिया को वायरस से बचाते हुए सुपरहीरो के किरदार में दिखाई दिए थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। बच्चों के बीच भी फिल्म को काफी पसंद किया गया।

Jai Gangajal

जय गंगाजल

साल 2016 में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'जय गंगाजल' आई थी। इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया था। साल 2003 में गंगाजल आई थी। जिसका यह दूसरा पार्ट था। जय गंगाजल में प्रियंका पुलिस के किरदार में नज़र आई थीं। बताया जाता है कि फाइट सीन्स के लिए प्रियंका ने एक स्पेशल ट्रेनिंग भी ली थी।


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

Post A Comment:

0 comments:

Opt-in Icon
To Download Movies Click on Yes Button and Allow.
Movie देखने के लिए Yes बटन दबाएँ। You can unsubscribe anytime later.