Also Read

सट्टा किंग दिसावर का रिजल्ट 23.05.2023 | Satta King Desawar Result Today

सट्टा किंग दिसावर का रिजल्ट 23.05.2023 | Satta King Desawar Result TodaySatta King Desawar Result 23.05.2023&n

Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

103,211,263

नीतू कपूर की कोविड रिपोर्ट आई निगेटिव, बेटी रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी; कहा- शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया


<-- ADVERTISEMENT -->






एक्ट्रेस नीतू कपूर की कोविड-19 रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आई है। इस बात की जानकारी नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर उनके साथ की एक फोटो शेयर कर दी है। हाल ही में नीतू चंड़ीगढ़ में अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग के दौरान कोविड पॉजिटिव पाई गईं थीं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नीतू को एयर एम्बुलेंस से चंडीगढ़ से मुंबई लाया गया था।

रिद्धिमा कपूर ने मां नीतू के साथ फोटो शेयर कर लिखा, ''आप सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। आज मेरी मां की रिपोर्ट निगेटिव आई है।" बता दें कि नीतू के अलावा फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता, एक्टर वरुण धवन और मनीष पॉल भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित होने के बाद मनीष पॉल मुंबई लौट आए हैं। वहीं राज मेहता और वरुण धवन चंड़ीगढ़ में ही क्वारंटाइन हैं। यह सभी चंडीगढ़ में अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और पूरी टीम के साथ 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कर रहे थे। अनिल कपूर और कियारा का कोविड टेस्ट निगेटिव आया था। यह दोनों भी मुंबई लौट आए थे। फिलहाल, फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गई है।

नीतू ने गुरुवार को शेयर किया था अपना हेल्थ अपडेट
कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद नीतू कपूर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया था। नीतू ने लिखा था, ''हफ्ते की शुरुआत में मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई थी। सभी सावधानियां बरती जा रही हैं और मैं अधिकारियों का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने हमारी इतनी मदद की और रिस्पॉन्स भी जल्दी दिया। मैं सेल्फ-क्वारंटाइन में हूं। डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं ले रही हूं और पहले से बेहतर महसूस कर रही हूं। मैं आप सभी के भेजे प्यार और दुआओं का शुक्रिया अदा करती हूं। आप लोग भी सेफ रहिए, मास्क पहनकर रखिए, सावधानी से दूरी बनाकर चलिए और अपना ख्याल रखिए।

वरुण ने पोस्ट शेयर कर की थी अपने संक्रमित होने की पुष्टि

इससे पहले वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर अपने कोविड पॉजिटिव होने की बात कंफर्म की थी। वरुण ने फोटो शेयर कर लिखा, इस महामारी के बीच मैं अपने काम पर वापस लौटा और कोविड का शिकार हो गया। प्रोडक्शन हाउस ने हर तरह के इंतजाम किए थे। लेकिन लाइफ में कुछ भी तय नहीं होता, खासतौर पर कोविड-19। प्लीज अपना ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखें। मैं अपने लिए सोशल मीडिया पर बहुत सारे गेट वेल सून के मैसेज देख रहा हूं, उसके लिए सभी का शुक्रिया।

ऋषि के निधन के बाद नीतू की पहली फिल्म
'जुग-जुग जियो' 30 अप्रैल को ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर की पहली फिल्म है। नीतू ने शूटिंग के लिए रवाना होते वक्त सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "इस मुश्किल वक्त में मेरी पहली फ्लाइट। इस जर्नी को लेकर नर्वस हूं।" इसके आगे उन्होंने ऋषि कपूर को याद करते हुए लिखा था, "कपूर साहब आप यहां मेरा हाथ थामने के लिए नहीं हैं, मैं जानती हूं कि आप मेरे साथ हो।" 'जुग-जुग जियो' में नीतू , वरुण और कियारा के अलावा अनिल कपूर की भी अहम भूमिका है। फिल्म का निर्देशन 'गुड न्यूज' फेम डायरेक्टर राज मेहता कर रहे हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
jug jug jiyo: Riddhima Kapoor confirms on social media that Neetu Kapoor has tested negative for Covid-19

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

No Related Post Found

Post A Comment:

0 comments:

Opt-in Icon
To Download Movies Click on Yes Button and Allow.
Movie देखने के लिए Yes बटन दबाएँ। You can unsubscribe anytime later.