
फिल्म 'मेड इन चाइना' की विफलता के बाद से एक्टर राजकुमार राव ने क्रिटिकल अप्रोच अपना ली है। इस बात की पुष्टि उनके करीबियों ने की है। राजकुमार की इस अप्रोच का उदाहरण दिनेश विजन के बैनर के तहत बन रही फिल्म का माना जा सकता है। राजकुमार ने हाल ही में इसकी शूटिंग चंडीगढ़ में पूरी की है। पहले इस फिल्म का टाइटल 'हम दो हमारे दो' था। खबरों के मुताबिक अब इस फिल्म का टाइटल 'सेकेंड इनिंग' किया जा रहा है। फिल्म का टाइटल बदलने का आइडिया खुद राजकुमार राव ने दिया है। इस पर दिनेश विजान ने अमल किया है, इसकी कुछ ठोस वजह हैं।
'हम दो हमारे दो' का टाइटल अब 'सेकेंड इनिंग' होगा
समाज और राजनीति में कई लोग ऐसे हैं, जो परिवार नियोजन के खिलाफ हैं। लिहाजा वह फिल्म को विवादों में धकेल सकते थे। इसलिए मेकर्स ने फिल्म की कहानी को चेंज कर बच्चा गोद लेने की कहानी को ही रखा। अब इसका टाइटल भी 'हम दो हमारे दो' से 'सेकेंड इनिंग' किया जा रहा है। इस फिल्म में राजकुमार राव और कृति सैनन के अलावा परेश रावल भी मुख्य भूमिका में हैं।
राजकुमार राव ने 'गांधी वर्सेज गोडसे' को किया रिजेक्ट
इन सबके अलावा राजकुमार राव की अभिनय देव के साथ फिल्म को लेकर बात चल रही है। अभिनय उन्हें विक्की कौशल के साथ 'आंखें 2' में कास्ट करना चाहते हैं। हालांकि इस प्रोजेक्ट पर खुद डायरेक्टर बदलते रहे हैं। पहले इसे गौरांग दोषी डायरेक्ट करने वाले थे। फिर अनीस बज्मी का नाम सामने आया था। अब अभिनय देव इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post A Comment:
0 comments: