Also Read

Meena Kumari : एक्ट्रेस ही नहीं शानदार शायरा भी थीं ट्रेजडी क्वीन, पढ़िए उनके चुनिंदा शेर और गजलें

Meena Kumari: हिन्दी सिनेमा की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार मीना कुमारी की 1 अगस्त को जयंती है। मीना कुमारी ने बच

Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

103,298,612

अभिनेता से राजनेता बनें रजनीकांत मना रहे हैं अपना 70वां जन्मदिन, घर के बाहर इकठ्ठा हुए फैंस


<-- ADVERTISEMENT -->






लोकप्रिय अभिनेता से राजनेता बने रजनीकांत 12 दिसंबर को 70 वर्ष के हो गए। उन्होंने अपने परिवार के साथ अपना 70वां जन्मदिन मनाया। साउथ इंडिया में रजनीकांत की लोकप्रियता काफी ज्यादा है। ऐसे में रजनीकांत के जन्मदिन पर उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस उनके चैन्नई वाले घर के बाहर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। रजनीकांत के फैंस उनके लिए कई प्यार भरे संदेश पोस्टर और बोर्ड पर लिखकर दे रहे हैं। उनके घर के बाहर कैमरे ने काफी फैंस को खड़ा देखा। 

इसे भी पढ़ें: अरब के रेगिस्तान में 25 लाख की ड्रेस पहन कर जलवा बिखेर रही हैं उर्वशी रौतेला, देखें तस्वीरें   

आपको बता दें कि रजनीकांत का जीवन काफी संघर्ष पूर्ण रहा है। उन्होंने देश-दुनिया में ये मुकाम आसानी से नहीं बल्कि काफी मुश्किल संघर्ष से प्राप्त किया है। रजनीकांत  ने अपनी शुरूआती दिनों में बस कंडक्टर और कुली का भी काम किया। धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लायी और वह भारत के मशहूर अभिनेताओं में शुमार हो गये। आज पूरी दुनिया में रजनीकांत  के फैंस है जो उन्हें बहुत प्यर करते हैं। रजनीकांत 70वें जन्मदिन पर पूरा सोशल मीडिया बधाई और शुभकामनाओं से भरा हुआ हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें: द डर्टी पिक्चर की एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की लाश उनके घर में मिली, साथ के लोगों ने बताया कैसा था व्यवहार  

रजनीकांत की जिंदगी 
रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है उनका जन्म 12 दिसंबर 1950 में हुआ था। सिनेमा की दुनिया में उन्हें पेशेवर रूप से रजनीकांत के नाम से जाना जाता है। भारतीय अभिनेता मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम करते हैं। अभिनय के अलावा, उन्होंने एक निर्माता और पटकथा लेखक के रूप में भी काम किया है। अपने अभिनय के करियर के दौरान उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें चार तमिलनाडु राज्य फिल्म सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और एक फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेता पुरस्कार शामिल हैं।
 
भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण (2000) और पद्म विभूषण (2016) से सम्मानित किया है। उन्हें 4 वें विजय पुरस्कारों में भारतीय सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए शेवालियर शिवाजी गणेशन पुरस्कार मिला। भारत के 45 वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (2014) में, उन्हें भारतीय फिल्म व्यक्तित्व के लिए शताब्दी पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (2019) के 50 वें संस्करण में, उन्हें आइकन ऑफ ग्लोबल जुबली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
 
🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Entertainment

Post A Comment:

0 comments:

Opt-in Icon
To Download Movies Click on Yes Button and Allow.
Movie देखने के लिए Yes बटन दबाएँ। You can unsubscribe anytime later.