मिर्जापुर सहित कई शानदार वेब सीरीज में अपने काम को लेकर मशहूर हुए विक्रांत मैसी का करियर इस समय पीक पर है। उनकी झोली में लगातार फिल्में आ रही है। छपाक और सनी वेड्स गिन्नी के बाद विक्रांत मैसी, कृति खरबंदा के साथ फिल्म 14 फेरे में नजर आने वाले हैं। विक्रांत मैसी और कृति खरबंदा ने अपनी आगामी फिल्म 14 फेरे की शूटिंग शुरू कर दी है। आज शूटिंग का पहला दिन था और इस दिन की अपडेट अपने फैंस को देने के लिए कृति ने फिल्म के निर्देशक देवांशु सिंह के साथ एक तस्वीर साझा की।
इसे भी पढ़ें: हनीमून पर पहनी गयी काजल अग्रवाज की बैकलेस रेड ड्रेस चर्चा मे क्यों? जानें कितनी है कीमत
कृति खरबंदा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा दो गुना मस्ती का वादा करती हूं। दुल्हा-दुल्हन 14 फेरे के लिए तैयार है। फिल्म में विक्रांत मैसी मेल लीड रोल में है जबकि कृति फीमेल लीड रोम में है। फिल्म का निर्देशन देवांशु सिंह कर रहे हैं।
Embarking on a journey that promises 2x fun, dulha-dulhan are ready to take #14Phere! 🤩 ❤️
Starring @masseysahib and yours truly :) directed by @KDevanshuSingh ❤️
A @ZeeStudios_ production. #ShootBegins today! 🎥#BackInAction 🎬 pic.twitter.com/Kr2AMDeFQD — kriti kharbanda (@kriti_official) November 26, 2020
फिल्म का निर्माण ज़ी स्टूडियो द्वारा किया जा रहा है। देवांशु सिंह इससे पहले फिल्म चिंटू का जन्मदिन निर्देशित कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई में की जा रही है। 14 फेरे मुंबई के अलावा दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में फिल्मायी जाएंगी। यह एक पारिवारिक मनोरंजन है जिसमें कॉमेडी और रोमांस के तत्व भी हैं। यह 9 जुलाई, 2021 को रिलीज़ हुआ।
इसे भी पढ़ें: भाई और बेटे को साथ लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं सनी देओल, सामने आयी तगड़ी जानकारी
कृति आखिरी बार ZEE5 फिल्म तैश में नजर आई थीं। इसमें कृति के बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट, जिम सर्भ, संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे ने भी प्रमुख भूमिकाएँ निभाईं। तैश को आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली।
Post A Comment:
0 comments: