Also Read

शाकाल और बाउजी यानी कुलभूषण खरबंदा की अनसुनी कहानियां

आज बॉलीवुड अभिनेता कुलभूषण खरबंदा का जन्मदिन है। उनका जन्म 21 अक्टूबर 1944 को हुआ था। उन्होंने साल 1980 में रिलीज हुई बॉ

Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

103,299,376

अमिताभ बच्चन से पहले किन कलाकारों को मिल चुका है दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, जाने इसकी खासियत

अमिताभ बच्चन से पहले किन कलाकारों को मिल चुका है दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, जाने इसकी खासियत

<-- ADVERTISEMENT -->






बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ से पहले किन कलाकारों को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिल चुका है। आइए जानते हैं-
आपको बता दें कि दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा पुरस्कार है और हर साल किसी एक कलाकार को यह अवॉर्ड मिलता है। यह पूरी प्रक्रिया केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन आती है। डायरेक्टरेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल द्वारा नेशनल फिल्म्स अवॉर्ड समारोह में विजेता को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
बता दें कि इस अवॉर्ड की शुरुआत 1969 में भारत सरकार की तरफ से की गई थी। सबसे पहले यह अवॉर्ड अभिनेत्री देविका रानी को दिया गया था, जिनको भारतीय सिनेमा की फर्स्ट लेडी भी कहा जाता है। अब तक कुल मिलाकर 50 लोगों को यह सम्मान मिल चुका है, जिनमें अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। यह अवार्ड जीतने वाले व्यक्ति को एक स्वर्ण कमल मेडल, शॉल और दस लाख नगद पुरस्कार दिया जाता है।

साल    विजेता
1969 - देविका रानी
1970 - बिरेंद्रनाथ सरकार
1971 - पृथ्वीराज कपूर
1972 - पंकज मल्लिक
1973 - रूपी मियर्स (सुलोचना)
1974 - बीएन रेड्डी
1975 - धीरेंद्रनाथ गांगुली
1976 - कानन देवी
1977 - नितिन बोस
1978 - रायचंद बोरल
1979 - सोहराब मोदी
1980 - पैदी जयराज
1981 - नौशाद
1982 - एलवी प्रसाद
1983 - दुर्गा खोटे
1984 - सत्यजीत रे
1985 - वी. शांताराम
1986 - बी नागी रेड्डी
1987 - राज कपूर
1988 - अशोक कुमार
1989 - लता मंगेशकर
1990 - अक्कीनेनी नागेश्वर राव


1991 - भालजी पेंधरकर
1992 - भूपेन हजारिका
1993 - मजरूह सुल्तानपुरी
1994 - दिलीप कुमार
1995 - राजकुमार
1996 - शिवाजी गणेसन
1997 - कवि प्रदीप
1998 - बीआर चोपड़ा
1999 - ऋषिकेश मुखर्जी
2000 - आशा भोसले
2001 - यश चोपड़ा
2002 - देवानंद
2003 - मृणाल सेन
2004 - अदूर गोपालकृष्णन
2005 - श्याम बेनेगल
2006 - तपन सिन्हा
2007 - मन्ना डे
2008 - वीके मूर्ति
2009 - डी. रामनायडू
2010 - के. बालचंद्र
2011 - सौमित्र चटर्जी
2012 - प्राण
2013 - गुलजार
2014 - शशि कपूर
2015 - मनोज कुमार
2016 - कासीनाथुनी विश्वनाथ
2017 - विनोद खन्ना
2018 - अमिताभ बच्चन

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

No Related Post Found

Post A Comment:

0 comments:

Opt-in Icon
To Download Movies Click on Yes Button and Allow.
Movie देखने के लिए Yes बटन दबाएँ। You can unsubscribe anytime later.