Also Read

रेखा की वजह से आज तक कुंवारे हैं सलमान, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

सलमान खान कब शादी करेंगे, यह सवाल उनके फैंस के मन में हमेशा चलता रहता है. इस सवाल का जवाब आज तक कोई नहीं दे पाया.

Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

103,292,551

बचपन में बर्तन धोता था ये बंगाली सुपरस्टार, अब जीता है ऐसी लाइफ

बचपन में बर्तन धोता था ये बंगाली सुपरस्टार, अब जीता है ऐसी लाइफ

<-- ADVERTISEMENT -->






देव अधिकारी बंगाली फिल्मों के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार है। 25 दिसंबर 1982 को बंगाल के एक छोटे से गांव में जन्मे देव का असली नाम दीपक अधिकारी है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में देव के नाम से मशहूर है। देव एक ऐसे शख्स है जिन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। देव बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर है। एक एक्टर होने के अलावा देव एक प्रोड्यूसर स्क्रिप्ट राइटर और एक राजेनता भी है। दिलचस्प बात ये है की बचपन में देव होटल में बर्तन धोने का काम किया करते थे। लेकिन आज वे काफी आलिशान लाइफ जीते है।
जानिए विस्तार से -

बचपन में बर्तन धोने का काम करते थे देव

देव बचपन में ढाबे पर बर्तन धोने का काम किया करते थे। दरअसल, देव के पिता एक ढाबे पर काम करते थे। लेकिन जब उनके पिता किसी काम से बाहर जाते थे तो देव अपने पिता की जगह ढाबे पर काम करने जाते थे। इस बात का खुलासा खुद देव ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। देव ने बताया की उस दौरान वे रेस्टोरेंट में खाना सर्व करने के अलावा बर्तन धोने का काम भी कर लेते थे।

इस फिल्म से शुरू किया करियर
देव ने साल 2005 में आई फिल्म 'अगनिशपथ' से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। जिसके बाद उन्होंने फिल्म 'आई लव यू' में काम किया जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद उन्होंने 'चैलेंज-2', 'रोमियो' और 'पगलू' जैसी फिल्मों में काम किया।

इस फिल्म से बने सुपरस्टार

देव की फिल्म 'खोखाबाबू' ने बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बनाए थे। ये फिल्म बंगाली सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म के बाद देव ने अपनी फीस भी बढ़ा ली थी। इस फिल्म की सफलता के बाद ही देव को बंगाली फिल्मों के सुपरस्टार का दर्जा मिला था।

बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे देव
देव बचपन से ही एक्टर बनाना चाहते थे। यही वजह थी की उन्होंने एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ली थी। देव ने अपनी शुरुआती पढाई बांद्रा के पुरुषोत्तम हाई स्कूल से की थी। जिसके बाद उन्होंने पुणे के भारतीय विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था।

आलिशान जिंदगी जीते है देव

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो देव 20 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक है। देव अब काफी आलिशान लाइफ जी रहे है। देव ने 'देव एंटरटेनमेंट वेंचर्स' नाम से खुद का प्रोडक्शन हाउस भी खोल रखा है। देव के पास कई आलिशान घर और महंगी गाड़ियां है। इतना ही नहीं देव सफर के लिए भी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते है।

अवार्ड
फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी के लिए देव एनएबीसी इंटरनेशनल बंगला फिल्म अवॉर्ड 2017, फिल्मफेयर अवॉर्ड ईस्ट, कलाकार अवॉर्ड और सिने अवॉर्ड भी जीत चुके है। इसके अलावा देव को साल 2013 में कोलकाता टाइम्स ने मोस्ट डिजायरेबल मैन लिस्ट में भी शामिल किया था।

चुनाव भी लड़ चुके है देव

साल 2014 में देव ने तृणमूल कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में देव ने 8 लाख से ज्यादा वोट लेकर सीपीआई नेता संतोष राणा और कांग्रेस के मानस भुनिया को हराया था। इस साल भी वे तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे है।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments:

Opt-in Icon
To Download Movies Click on Yes Button and Allow.
Movie देखने के लिए Yes बटन दबाएँ। You can unsubscribe anytime later.