Also Read

Meena Kumari : एक्ट्रेस ही नहीं शानदार शायरा भी थीं ट्रेजडी क्वीन, पढ़िए उनके चुनिंदा शेर और गजलें

Meena Kumari: हिन्दी सिनेमा की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार मीना कुमारी की 1 अगस्त को जयंती है। मीना कुमारी ने बच

Mgid

أرشيف المدونة الإلكترونية

بحث هذه المدونة الإلكترونية

إجمالي مرات مشاهدة الصفحة

103,281,209

जल्द ही दुल्हन बनने जा रही है एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, जानिए किसके नाम की रचाएंगी मेहंदी ?

जल्द ही दुल्हन बनने जा रही है एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, जानिए किसके नाम की रचाएंगी मेहंदी ?

<-- ADVERTISEMENT -->






बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में है। खबरें आ रही है कि जल्द ही श्रद्धा कपूर दुल्हन बन सकती हैं। इन दिनों श्रद्धा कपूर और फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा के अफेयर की खबरें आ रही हैं। रोहन श्रेष्ठा से पहले श्रद्धा कपूर फरहान अख्तर को डेट कर रही थीं। लेकिन फरहान से ब्रेकअप के बाद श्रद्धा कपूर को नया पार्टनर मिल गया है।

shradha kapoor- back to bollywood
श्रद्धा और रोहन को कई पार्टियों में एक साथ देखा गया है। ये दोनों कई बार एक साथ मीडिया के कैमरे में कैद हो चुके हैं। लेकिन श्रद्धा कपूर ने अभी तक अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, ये दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं।

shradha kapoor- back to bollywood

श्रद्धा के माता-पिता चाहते हैं कि वे जल्द ही शादी कर सेटल हो जाएं। श्रद्धा कपूर 33 साल की हो चुकी हैं और श्रद्धा कपूर इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं। अगर श्रद्धा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिलहाल रेमो डिसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में श्रद्धा वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
shradha kapoor- back to bollywood

पिछले दिनों श्रद्धा और वरुण फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में लंदन गए। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। स्ट्रीट डांसर के अलावा श्रद्धा कपूर इस साल फिल्म साहो में भी नजर आएंगी। श्रद्धा कपूर के पास साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म भी है, जिसके लिए श्रद्धा कपूर ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

shradha kapoor- back to bollywood
इस फिल्म में श्रद्धा बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की भूमिका निभाएंगी, जिसके लिए श्रद्धा बैडमिंटन की ट्रेनिंग ले रही हैं। श्रद्धा कपूर दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण की अकादमी से बैडमिंटन की ट्रेनिंग ले रही थीं।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: