Mgid

أرشيف المدونة الإلكترونية

بحث هذه المدونة الإلكترونية

إجمالي مرات مشاهدة الصفحة

103,366,622

परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका की शादी में निक के दोस्तों को लेकर किया खुलासा, कही ये बात

प्रियंका (Priyanka Chopra) की शादी में निक (Nick Jonas) के दोस्तों को लेकर परिणीति चोपड़ा (Pareeneeti Chopra) ने किया बड़ा खुलासा, ‘ कहा निक के दोस्तों ने…

<-- ADVERTISEMENT -->






बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जल्द ही फिल्म केसरी में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली है। फिलहाल परिणीति अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है। फिल्म के प्रमोशन के लिए परिणीति अक्षय कुमार के साथ कपिल शर्मा के शो पर पहुंची। इस दौरान परिणीति ने प्रियंका चोपड़ा की शादी को लेकर कई खुलासे किए।
pareeneeti chopra-bak to bollywood

कपिल शर्मा ने परिणीति से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई के बारे में कई सवाल पूछे। कपिल ने पूछा कि परिणीति को जूता चुराई की रस्म में इंडियन करेंसी मिली या डॉलर। तो परिणीति ने इस सवाल का जवाब काफी मजाकिया अंदाज में दिया। परिणीति ने कहा कि शादी में कुछ ऐसे लोग भी थे, जो उन पर लाइन मार रहे थे। लेकिन परिणीति ने किसी को भाव नहीं दिया।

pareeneeti chopra-bak to bollywood
परिणीति ने बताया कि उनको इंडियन करेंसी व डॉलर दोनों मिले। साथ ही बहुत सारे डायमंड भी मिले। कपिल ने परिणीति से पूछा कि निक जोनस की शादी में आए लड़कों ने क्या उन पर लाइन मारी। परिणीति ने कहा- हां बहुत लाइन मारी। लेकिन मैंने किसी को भाव नहीं दिया। इसके बाद सब लोग काफी हंसने लगे। बता दे कि शादी के बाद से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। ये दोनों अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

pareeneeti chopra-bak to bollywood
कपिल शर्मा के शो पर परिणीति चोपड़ा ने बताया कि फिल्म के सेट पर अक्षय उनके साथ ताश खेलते थे। इसी बात को लेकर अक्षय ने कहा कि कई बार ये लड़की मुझसे हार चुकी है। लेकिन आज तक इसने मेरे पैसे नहीं दिए। ये बात सुनते ही परिणीति जोर-जोर से हंसने लगी। फिल्म केसरी में परिणीति अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। परिणीति ने कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें परिणीति और अक्षय कुमार काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे। परिणीति चोपड़ा को बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक में साइन कर लिया गया है।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

Celebs Gossips

Love Story

Post A Comment:

0 comments:

Opt-in Icon
To Download Movies Click on Yes Button and Allow.
Movie देखने के लिए Yes बटन दबाएँ। You can unsubscribe anytime later.