Also Read

Satta King Desawar Result Today | सट्टा किंग दिसावर का रिजल्ट 23.05.2023 | Satta King Desawar

 सट्टा किंग दिसावर का रिजल्ट 23.05.2023 | Satta King Desawar Result TodaySatta King Disawar Result Today | सट्

Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

103,219,105

विनोद मेहरा ने की थी 4 शादियां, 1 को ताउम्र नहीं मिला बीवी का दर्जा

विनोद मेहरा बॉलीवुड के सबसे हैंडसम स्टार्स में से एक थे। विनोद का जन्म 13 फरवरी 1945 को लाहौर में हुआ था। वहीं उनका विनोद ने 30 अक्टूबर 1990 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। विनोद की मौत के समय उनकी बेटी करीब 2 साल की थी।

<-- ADVERTISEMENT -->






vinod mehra affairs
विनोद मेहरा बॉलीवुड के सबसे हैंडसम स्टार्स में से एक थे। विनोद का जन्म 13 फरवरी 1945 को लाहौर में हुआ था। वहीं उनका विनोद ने 30 अक्टूबर 1990 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। विनोद की मौत के समय उनकी बेटी करीब 2 साल की थी। विनोद अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में नजर आए थे। दिलचस्प बात ये है की विनोद ने 4 शादियां की थी। लेकिन उनकी 1 बीवी को ताउम्र उनकी पत्नी का दर्जा नहीं मिल पाया था।

जानिए विस्तार से -

विनोद मेहरा ने की थी 4 शादियां

vinod mehra affairs
विनोद ने मीना ब्रोका से पहली शादी की थी। जिसके बाद विनोद का दिल एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी पर आ गया था। साल 1980 में विनोद ने बिंदिया से दूसरी शादी कर ली। हैरानी वाली बात ये थी की बिंदिया उम्र में विनोद से 16 साल छोटी थी। लेकिन ये शादी सिर्फ चार साल तक ही चल पाई और दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक की वजह ये थी की बिंदिया डायरेक्टर जे पी दत्ता से प्यार करने लगी थी। विनोद से अलग होने के बाद बिंदिया ने जे पी दत्ता से शादी कर ली।

1 को ताउम्र नहीं मिला बीवी का दर्जा

vinod mehra affairs

बिंदिया से अलग होने के बाद विनोद ने रेखा से तीसरी शादी की थी। लेकिन शादी के बाद रेखा जब विनोद की मां का आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंची, तो विनोद की मां चप्पल लेकर रेखा को मारने पीछे दौड़ पड़ी थी। यहां तक की विनोद की मां ने रेखा को धक्का देकर दूर भी कर दिया था। रेखा घर के बाहर खड़ी थी और विनोद की मां उन्हें गालियां दिए जा रही थी। बाद में विनोद ने रेखा को उनके घर भेज दिया। बाद में ये दोनों अलग हो गए थे। इस तरह रेखा को ताउम्र विनोद की पत्नी का दर्जा नहीं मिला।


Loading...

किरण से की थी चौथी शादी

vinod mehra affairs

रेखा से अलग होने के बाद विनोद ने साल 1988 में किरण से चौथी शादी की थी। किरण आखिरी समय तक विनोद के साथ रही। किरण से विनोद को एक बेटा रोहन और और एक बेटी सोनिया है। विनोद की मौत के बाद किरण अपने दोनों बच्चों को लेकर केन्या शिफ्ट हो गई थी। दोनों बच्चों रोहन और सोनिया को उनके नाना और नानी ने ही बड़ा किया है।
12 साल पहले बेटी ने किया बॉलीवुड डेब्यू

vinod mehra affairs

विनोद की बेटी सोनिया ने साल 2007 में आई फिल्म 'विक्टोरिया नं. 203' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सोनिया अब तक 4 फिल्मों में काम कर चुकी है। वे आखिरी बार फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में नजर आई थी। वहीं विनोद के बेटे रोहन ने पिछले साल आई 'बाजार' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में रोहन के अलावा सैफ अली खान, चित्रांगदा सिंह और राधिका आप्टे ने भी काम किया था।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

Celebs Gossips

controversy

No Related Post Found

Post A Comment:

0 comments: