Also Read

इस फिल्म के दौरान स्मिता पाटिल के प्यार में पड़ गए थे राज बब्बर, देखें अनदेखी तस्वीरें

राज बब्बर का 23 जून को जन्मदिन होता है. राज बब्बर ने लगभग चार दशक तक बॉलीवुड पर राज किया. राज बब्बर केवल फिल्मों

Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

103,305,296

स्विट्जरलैंड में निक के साथ जमकर रोमांस कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

स्विट्जरलैंड में निक के साथ जमकर रोमांस कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

<-- ADVERTISEMENT -->






बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा स्विट्जरलैंड में अपने ससुरालवालों के साथ मौज-मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसने वे निक जोनस के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आईं। तो वहीं अपनी जेठानी सोफी टर्नर के साथ वे मस्ती करते हुए दिखाई दीं।



प्रियंका स्नोफॉल का मजा उठाती हुई दिखाई दी। बता दें कि भारत में प्रियंका और निक की शादी के दौरान प्रियंका के ससुराल वालों ने मेहंदी से लेकर शादी के हर फंक्शन में मजे किए। प्रियंका और उनकी जेठानी की बॉन्डिंग इस तस्वीर में साफ छलक रही है। प्रियंका अपने ससुरालवालों के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां बिता रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- स्काई लाइफ।

priyanka and nick

इस तस्वीर में भी प्रियंका सोफी के साथ मस्ती के मूड में दिख रही हैं। प्रियंका ने ऐसे ही बहुत सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। एक तस्वीर में प्रियंका और निक एक साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के पीछे के बैकग्राउंड में चारों ओर बर्फीले पहाड़ दिख रहे हैं।
 priyanka and nick
इस तस्वीर में प्रियंका निक के कंधे पर हाथ रखे हुए नजर आ रही हैं। निक ने काले रंग की जैकेट पहनी हुई है। जबकि प्रियंका ने भी काले रंग की ड्रेस पहनी है, जिस पर लाल रंग के गुलाब के फूल बने हुए हैं। साथ ही प्रियंका ने काली कैप भी लगाई हुई, जो उनके लुक को कंप्लीट कर रही है।

priyanka and nick

बता दें कि इससे पहले प्रियंका ने एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे निक के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आईं। इस तस्वीर में प्रियंका ने सफेद जैकेट के साथ सफेद कैप लगाई हुई थी।

priyanka and nick
आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा अपने ससुराल वालों के साथ कैसे इंजॉय कर रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका के साथ निक जोनस, उनके साथ-ससुर और जेठ-जेठानी भी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर साफ पता चल रहा है कि प्रियंका अपने ससुराल वालों के साथ कैसे घुल-मिल गई हैं।


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: