Also Read

बैकलेस ब्लाउज पहनकर कृति ने बिखेरे खूबसूरती के जलवे, पहुंची थी अंबानी की गणेश पूजा में

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी हर एक त्यौहार का धूमधाम से सेलिब्रेशन करते हैं। हर साल की तरह इस बार भी उन्

Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

103,384,434

प्रियंका और निक की शादी को इस मैगजीन ने बताया सबसे बड़ा धोखा, निक से कहा बचकर निकल जाओ

प्रियंका और निक की शादी को इस मैगजीन ने बताया सबसे बड़ा धोखा, निक से कहा बचकर निकल जाओ

<-- ADVERTISEMENT -->






.♥बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से 1 और 2 दिसंबर को शादी की है। इन दोनों स्टार्स की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में बेहद रॉयल तरिके से सम्पन्न हुई। प्रियंका और निक की शादी को इस साल की सबसे शादी माना जा रहा है। गौरतलब है की प्रियंका के पति निक उनसे उम्र में 11 साल छोटे है। लेकिन फिर भी प्रियंका ने बिना किसी की परवाह के निक से शादी कर ली। अब ये दोनों पति पत्नी बन चुके है और दोनों के परिवार भी इस शादी से बेहद खुश है। इसी बीच प्रियंका और निक की शादी को लेकर एक बुरी खबर आई है। दरअसल एक मैगजीन ने प्रियंका और निक की इस शादी को सबसे बड़ा धोखा बताया है।



जानिए क्या है पूरा मामला -

मुंबई रिसेप्शन में शामिल हुए थे पीएम मोदी

प्रियंका ने शादी के दौरान एक दूसरे के रीति रिवाजों का पूरा सम्मान किया था। क्योंकि दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति रिवाजों से शादी की थी। शादी के बाद इन दोनों स्टार्स ने 4 दिसंबर को दिल्ली के ताज होटल में अपनी शादी का रॉयल रिसेप्शन रखा था। इस रिसेप्शन में प्रियंका और निक के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। रिसेप्शन की खास बात ये थी की यहां देश के पीएम नरेंद्र मोदी भी प्रियंका और निक को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

इस मैगजीन ने प्रियंका और निक की शादी को बताया सबसे बड़ा धोखा

Pic credit- Manav Mangalani (Instagram)
शादी के पूरी तरह सम्पन्न होने के बाद इस शादी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। दरअसल एक इंटरनेशनल मैगजीन ने प्रियंका और निक की शादी को सबसे बड़ा धोखा बताया है। इस मैगजीन ने शादी को लेकर प्रियंका के ऊपर कई गंभीर सवाल उठाए है। मैगजीन का कहना है की प्रियंका ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से धोखे से शादी की है। प्रियंका ने निक को धोखे में रखकर उन्हें जिंदगी भर के लिए अपना बना लिया है।

निक से कहा बचकर निकल जाओ
Pic credit- Manav Mangalani (Instagram)
इस आर्टिकल को एक महिला जर्नलिस्ट मारिया स्मिथ ने लिखा है। मारिया इस आर्टिकल में लिखती है की शादी दो परिवारों के लिए सबसे बड़ी खुशी का समय होता है। क्योंकि शादी में दो परिवार आपस में मिलते है। मारिया कहती है की प्रियंका और निक की इस शादी में उन्हें कोई खुशी वाली फीलिंग नजर नहीं आ रही है। मारिया ने ये भी लिखा की निक आप घोड़े पर बैठकर जल्दी से वहां से निकल जाओ। नहीं तो प्रियंका आपको फंसा लेगी।



मैगजीन और जर्नलिस्ट की हो रही आलोचना

प्रियंका के ऊपर इतना बड़ा आरोप लगाने बाद लोग इस मैगजीन और जर्नलिस्ट की जमकर आलोचना कर रहे है। ये विवाद इतना बढ़ गया था की इस मैगजीन को ये आर्टिकल वापस लेना पड़ा। मैगजीन के एडिटर ने अपना आर्टिकल वापस लेते हुए कहा की ये आर्टिकल हमारे स्टैंडर्ड से मैच नहीं करता है। इसलिए वे माफी मांगते हुए इस आर्टिकल को वापस ले रहे है।
प्रियंका के ससुरवालों ने आर्टिकल पर दिया ये रिएक्शन


इस आर्टिकल पर प्रियंका के ससुरालवालों ने भी अपना रिएक्शन दिया। निक के बड़े भाई जोए जोनस ने कहा की ये प्रियंका के ऊपर ऐसा आरोप बहुत अपमानजनक है। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए जर्नलिस्ट को शर्म आनी चाहिए। जोए ने कहा की प्रियंका और निक एक दूसरे से बेहद प्यार करते है।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments:

Opt-in Icon
To Download Movies Click on Yes Button and Allow.
Movie देखने के लिए Yes बटन दबाएँ। You can unsubscribe anytime later.