Also Read

Barbie Outfits: बॉलीवुड में Barbie Outfit का Craze!! देखें

Barbie Outfits: बॉलीवुड में Barbie Outfit का Craze!! देखें तस्वीरें। | Barbie Outfits in Bollywood | Barbie Outfits tren

Mgid

أرشيف المدونة الإلكترونية

بحث هذه المدونة الإلكترونية

إجمالي مرات مشاهدة الصفحة

103,337,322

रोज नए-नए ट्विस्ट के बाद भी क्यों फ्लॉप हो रहा है बिग बॉस 12, इसके पीछे हैं 5 बड़े कारण

टीवी का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' इन दिनों टीआरपी लिस्ट में पिछड़ता जा रहा है। शो में लोगों को लड़ाई-झगड़े, गाली-गलौज और हाथापाई देखने को मिलती है। इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें होती है, जिसकी वजह से दर्शक परेशान हो जाते हैं। लेकिन 'बिग बॉस 12' में दर्शकों को ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है। बिग बॉस का 12 वां सीजन क्यों फ्लॉप साबित हो रहा है।

<-- ADVERTISEMENT -->






टीवी का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' इन दिनों टीआरपी लिस्ट में पिछड़ता जा रहा है। शो में लोगों को लड़ाई-झगड़े, गाली-गलौज और हाथापाई देखने को मिलती है। इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें होती है, जिसकी वजह से दर्शक परेशान हो जाते हैं। लेकिन 'बिग बॉस 12' में दर्शकों को ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है। बिग बॉस का 12 वां सीजन क्यों फ्लॉप साबित हो रहा है। 

चलिए जानते हैं इसके पीछे के कारण 


bigg boss

इस बार शो में किचन से जुड़ा कोई विवाद ही नहीं दिख रहा। पिछले सीजन में किचन की भूमिका बहुत खास रही थी, जिसमें छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ा हो जाया करता था। लेकिन वर्तमान सीजन में किचन में कौन-सा प्रतिभागी क्या कर रहा है। इस बारे में तो दर्शकों को पता ही नहीं चलता। आपको बता दे कि इन दिनों बिग बॉस के घर में किचन की जिम्मेदारी मेघा संभाल रहीं है।
bigg boss

इस बार पिछले सीजन की तरह कोई विवादित शख्स शो में नहीं आया। पिछले सीजन देखे जाएं तो राखी सावंत, कमाल आर खान, वीना मलिक, स्वामी ओम, राजा चौधरी और अर्शी खान जैसे कई ऐसे प्रतिभागी बिग बॉस के घर में रहे, जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जिसकी वजह से शो की टीआरपी में बढ़ोतरी हुई।

arshi khan
इस सीजन के फ्लॉप होने का एक मुख्य कारण यह भी है कि इस शो में कोई भी जोड़ी नजर नहीं आ रही है। वहीं पिछले सीजन की बात की जाए तो दर्शकों को प्रिंस नरूला-युविका चौधरी, अली मर्चेंट-सारा खान, वीना मलिक-अश्मित पटेल, पुनीश और बंदगी जैसी कई जोड़ियां देखने को मिली और दर्शकों को इनके बीच की केमिस्ट्री देखने में भी काफी मजा आया।

bigg boss

शो के फ्लॉप होने का एक मुख्य कारण यह भी है कि बिग बॉस को अब तक लगभग एक महीना हो चुका है। लेकिन घरवालों ने कोई भी टास्क अच्छे तरीके से नहीं किया है। पिछले सीजन की बात की जाए तो विकास गुप्ता की चालों को देखकर दर्शकों को काफी मजा आ रहा था। 

bigg boss
इस बार के बिग बॉस के फ्लॉप होने की पीछे की एक असली एक वजह यह भी है कि इस बार कोई मशहूर हस्ती बिग बॉस के घर में नहीं आई। इस सीजन में करणवीर बोहरा, दीपिका कक्कड़ और नेहा पेंडसे जैसे सितारे तो जरूर है। लेकिन वह इतने लोकप्रिय नहीं है। पिछले सीजन में शिल्पा शिंदे और हिना खान जैसे बड़े सितारे बिग बॉस के घर में रहे।

shilpa shinde

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

Bigg Boss 12

TV Serials

No Related Post Found

Post A Comment:

0 comments: