Also Read

बैकलेस ब्लाउज पहनकर कृति ने बिखेरे खूबसूरती के जलवे, पहुंची थी अंबानी की गणेश पूजा में

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी हर एक त्यौहार का धूमधाम से सेलिब्रेशन करते हैं। हर साल की तरह इस बार भी उन्

Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

103,295,508

मुंबई आतंकी हमले 26/11 पर आधारित है बॉलीवुड की ये 5 फिल्में

26/11 जब भी ये शब्द सुनते है तो हमारे जेहन में मुंबई में हुई दहशत की यादें ताजा हो जाती है। साल 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले को आज तक कोई भूल नहीं पाया होगा। ताज होटल से लेकर मरीन ड्राइव तक दहशत फैली हुई थी। ये भारत में हुआ अब तक का सबसे बाद आतंकी हमला था। इस हमले की तुलना अमेरिका के 9/11 से की गई थी। इस हमले के बाद कई फिल्ममेकर्स ने इस घटना को फिल्मों के जरिए देश में फैलाने का निर्णय लिया। बॉलीवुड में 26/11 पर आधारित ऐसी कई फिल्में बनी है। जिनमें मुंबई में हुई घटना के बारे में बताया गया है।

<-- ADVERTISEMENT -->






26/11 जब भी ये शब्द सुनते है तो हमारे जेहन में मुंबई में हुई दहशत की यादें ताजा हो जाती है। साल 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले को आज तक कोई भूल नहीं पाया होगा। ताज होटल से लेकर मरीन ड्राइव तक दहशत फैली हुई थी। ये भारत में हुआ अब तक का सबसे बाद आतंकी हमला था। इस हमले की तुलना अमेरिका के 9/11 से की गई थी। इस हमले के बाद कई फिल्ममेकर्स ने इस घटना को फिल्मों के जरिए देश में फैलाने का निर्णय लिया। बॉलीवुड में 26/11 पर आधारित ऐसी कई फिल्में बनी है। जिनमें मुंबई में हुई घटना के बारे में बताया गया है।


जानिए बॉलीवुड में बनी उन 5 फिल्मों के बारे में जो मुंबई में हुए आतंकी हमले 26/11 पर आधारित है।

द अटैक्स ऑफ 26/11


साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म को रामगोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में नाना पाटेकर ने मुख्य किरदार निभाया था। राम गोपाल वर्मा ने इस फिल्म के जरिए 26/11 के उस आतंकी हमले को दिखाया था। फिल्म तो अच्छी थी लेकिन रामगोपाल वर्मा ने इस फिल्म में कुछ ज्यादा ही रोमांच डाल दिया था। जिसकी वजह से फिल्म असली कहानी जैसी नहीं लग रही थी।



फैंटम


साल 2015 में आई फिल्म फैंटम भी मुंबई में हुए 26/11 हमले की पृष्ठभूमि आधारित थी। इस फिल्म में सैफ अली खान और कैटरिना कैफ ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म के जरिए मुंबई में उहे आतंकी हमले के सीन दोहराए गए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। बता दे इस फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान थे।


बेबी


साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म बेबी भी मुंबई हमले पर आधारित थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार तापसी पन्नू अनुपम खेर और डेनी मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म का डायरेक्शन नीरज पांडे ने किया था। जो की इससे पहले अ वेडनेसडे जैसी जबरदस्त थ्रिलर फिल्म का निर्माण कर चुके थे। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।


अ वेडनेसडे


यह फिल्म मुंबई में हुए आतंकी हमले के एक साल बाद साल 2009 में आई थी। इस फिल्म का निर्माण नीरज पांडे ने किया था इस फिल्म में मुख्यतः मुंबई हमले के आतंकी सीन पर फोकस किया गया था। इस फिल्म अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह मुख्य किरदार में थे। अनुपम ने फिल्म में पुलिस कमिश्नर का किरदार निभाया था।


होटल मुंबई


इसी साल 7 सितम्बर को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण एंथनी मारस ने किया था। इस फिल्म में मुंबई ताज होटल पर हुई आतंकी घटना के बारे में बताया गया था। इस फिल्म में अनुपम खेर और देव पटेल मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म की स्क्रीनिंग टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में की गई थी। जहां इस फिल्म को कई अवार्ड मिले थे। हालांकि बाहरी लोगो को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई थी।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

Entertainment

Post A Comment:

0 comments:

Opt-in Icon
To Download Movies Click on Yes Button and Allow.
Movie देखने के लिए Yes बटन दबाएँ। You can unsubscribe anytime later.