Also Read

सट्टा किंग दिसावर का रिजल्ट 15.4.2022 | Satta King Desawar Result Today 🔴

सट्टा किंग दिसावर का रिजल्ट 15.4.2022 | Satta King Desawar Result Today.Satta King Disawar Result Today | सट्टा किंग दिस

Mgid

أرشيف المدونة الإلكترونية

بحث هذه المدونة الإلكترونية

إجمالي مرات مشاهدة الصفحة

103,280,497

प्रियंका की शादी से जुड़ी ताजा खबर आयी सामने, जानिए क्या होगा पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड में इस साल कई मशहूर हस्तियों ने शादी कर अपना घर बसा लिया। इस लिस्ट में सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। आपको बता दें कि दीपिका ने तो हाल ही में रणवीर सिंह के साथ इटली के लेक कोमो में शादी की। अब इस लिस्ट में जल्द ही प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल हो जाएगा। प्रियंका अपनी शादी को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर शादी को लेकर पोस्ट करती रहती हैं।

<-- ADVERTISEMENT -->






बॉलीवुड में इस साल कई मशहूर हस्तियों ने शादी कर अपना घर बसा लिया। इस लिस्ट में सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। आपको बता दें कि दीपिका ने तो हाल ही में रणवीर सिंह के साथ इटली के लेक कोमो में शादी की। अब इस लिस्ट में जल्द ही प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल हो जाएगा। प्रियंका अपनी शादी को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर शादी को लेकर पोस्ट करती रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ सगाई कर ली है और दिसंबर के महीने में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। प्रियंका और निक की शादी की तैयारियां चल रही हैं। खबरें आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। नवंबर महीने के आखिरी 2 दिनों में शादी की रस्में पूरी हो जाएंगी। शादी की रस्में पंजाबी रीति-रिवाजों के हिसाब से होंगी और शादी के हर फंक्शन में पंजाबी झलख नजर आएगी।



Priyanka Chopra

सूत्रों की मानें तो प्रियंका और निक जोनस की शादी में केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्ती ही शामिल होंगे और शादी में लगभग 100 से 150 लोगों के आने की खबर मिल रही है। प्रियंका चोपड़ा अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर हैं और वे अपनी शादी में लाल रंग का जोड़ा पहनेंगी। जबकि निक जोनास इवोरी व्हाईट रंग का आउटफिट पहनेंगे। प्रियंका के करीबी रिश्तेदार best man, bridesmaids राल्फ लॉरेन द्वारा डिजाइन किए हुए कपड़े पहनेंगे, जिसके पीछे की वजह यह है कि जब प्रियंका निक जोनस से पहली बार मिली थी तो उन्होंने राल्फ लॉरेन की ड्रेस पहन रखी थी।

प्रियंका चोपड़ा

आपकी जानकारी के लिए बता दीजिए प्रियंका और निक जोनस की पहली मुलाकात गाला इवेंट के दौरान हुई थी। आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बैचलर पजामा पार्टी का आयोजन किया, जिसमें प्रियंका अपनी गर्ल गैंग के साथ मौज-मस्ती हुई करती हुईं नजर आईं। इस पार्टी में प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा, ईशा अंबानी मौजूद थी। अमेरिकी कानून के मुताबिक भी दोनों को शादी का लाइसेंस मिल गया है।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: